स्वास्थ्य और अपराधों के प्रति महिलाओं में आई जागरूकता
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञों ने विचार रखे। एसपी ने पुरस्कृत किया।
सुलतानपुर : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वस्थ रहकर विषम परिस्थितियों में खुद को लड़ने योग्य बनाए रखने के बारे में जागरूक किया गया। यौन अपराध व घरेलू हिसा से निपटने और इस संबंध में बने कानून के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 'पुलिस हमारी मित्र कैसे है' शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
केएनआइ में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान डायटीशियन एवं असिस्टेट प्रोफेसर सरिता ईराज ने स्वास्थ्यवर्धक और आवश्यक डाइट पैटर्न के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। बालिकाओं को साप्ताहिक डाइट प्लान के साथ ही मां भगवती महाविद्यालय हरदोई की असिस्टेट प्रोफेसर डॉ. सीतू मिश्र ने बाल्यावस्था से प्रौढ़ अवस्था तक महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्वों के सेवन के बारे में बताया।
केएनआइ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने पीपीटी स्लाइड शेयर करते हुए सेल्फ डिफेंस की प्रक्रिया, शरीर के नाजुक हिस्सों की पहचान व मार्शल आर्ट के कौशल आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। असिस्टेट प्रोफेसर डॉ. शालिनी सिंह ने भी अनुभव साझा किए।
वहीं, कंपोजिट विद्यालय कटावां में मिशन शक्ति के अंतर्गत सुगमकर्ता मिनी पांडेय ने उपस्थित अभिभावकों को प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। पॉक्सो एक्ट व किशोरी न्याय पर भी परिचर्चा की गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में 'पुलिस हमारी मित्र कैसे है' नामक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसपी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार साक्षी दूबे को मिला। हर्ष श्रीवास्तव व प्रज्ञा त्रिपाठी को भी पुरस्कृत किया गया। एसपी ने कहा कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष अवश्य होना चाहिए। बताया कि थाना स्तर पर एंटी रोमियो चेकिग के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
महिला कांस्टेबलों को किया सम्मानित : क्षेत्र के आदर्श श्रीगोस्वामी बाबा इंटरमीडिएट कालेज विरधौरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बल्दीराय राजेश कुमार सिंह व सीओ विजयमल यादव ने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ अराजक तत्वों का विरोध करने की जरूरत है। इस अवसर पर थाने की महिला कांस्टेबलों को अपराध निरोधक कमेटी की पदाधिकारी रामवती विश्वकर्मा व अन्य महिलाओं ने फूल-माला से सम्मानित किया। बल्दीराय एसओ अमरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज पारा बाजार राजेश राव सहित कई लोग मौजूद रहे।