Move to Jagran APP

सबै आपन काम करा, टिकटवा फाइनल होइ जाई तब देखा जाए..

कूरेभार कस्बा स्थित चाय की दुकान पर लगी चौपाल में हुई चुनाव पर चर्चा

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 10:13 PM (IST)
सबै आपन काम करा, टिकटवा फाइनल होइ जाई तब देखा जाए..

चाय चौपाल

loksabha election banner

सुलतानपुर: ठंड के बीच चुनावी तपिश बढ़ रही है। लोगों की जुबां पर बस एक ही चर्चा है की इस बार किसकी सरकार बनेगी। किसको टिकट मिलेगा, कौन मैदान से बाहर होगा। गुरुवार को रोजाना का कामकाज निपटाकर लोग चौराहे की तरफ रुख करने लगे। कस्बा स्थित मल्हू की चाय की दुकान पर जमावड़ा होने लगा। वहीं, इस बीच चाय का आर्डर देते हुए चार-पांच लोग गोलबंद हो बैठ जाते हैं। वहीं, इस दौरान दुकान पर बैठे गोली शर्मा, दीपक, बबलू समेत कई लोग चुनावी चर्चा को लेकर आपसी बातचीत में मशगूल हैं।

इसी बीच ज्ञानेश्वर तिवारी भी पहुंच गए। राम जोहार कर कहते हैं, 'का हो ई टिकटवा कब फाइनल होए, काहे यतना समय लागत बा।' जवाब में गोली कहते हैं कि 'अपने जिलवा कै चुनाव बाद मा बाटै, जहां पहले होय का बा नेतवै वहीं पै ध्यान देत बाटेन।' बीच में टोकते हुए दीपक कहते हैं कि 'सही कहत अहा, लेकिन यतना तव जरूर बाय की सबै पार्टी कै नेतवय टिकट के खातिर लखनऊ कै दौड़ लगावत बाटे।' इसी बीच अजय वर्मा दुकान पर पहुंचते हैं। चाय का गिलास हाथ में लेकर गोल में बैठ जाते हैं। सबसे मुखातिब होकर बोल पड़े, 'भाय अबकी कै चुनाव तव बड़ा कांटे कय होई, देखत जाया बहुत वोट से जीत-हार न होए।' सभी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहते हैं कि 'सही कहत अहा, अबकी बार केकर सरकार बनी कुछ कहा नाय जाय सकत।' चर्चा को विराम देते हुए बबलू कहते हैं कि 'चला आपन-आपन काम करा, जब टिकटवा फाइनल होइ जाई, तब देखा जाए।' इसी के साथ ही सभी लोग दुकान से उठकर चल पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.