दावते वलीमा में फूड प्वाइजनिग, 40 लोग बीमार
उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद रात में सीएचसी लाया गया
सीतापुर: भट्ठा वार्ड में वलीमा खाने के बाद देर रात 40 लोगों की तबियत खराब हो गई। उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत लेकर देर रात सीएचसी पहुंचना शुरू हो गए। आनन-फानन में सीएचसी में सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सुबह तक सभी मरीज सामान्य हालत होने पर घरों की ओर रवाना हो गए।
भट्ठा में गुरुवार को बादशाह का वलीमा था, जिसमें मुहल्ले के लोग भी आमंत्रित किये गए थे। देर रात मुहल्ले के ही निवासी कलीम पुत्र सलीम की हालत बिगड़ी तो उन्हें सीएचसी ले जाया गया। डाक्टर कलीम का उपचार कर ही रहे थे कि एकाएक इसी मुहल्ले के मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। धीरे-धीरे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर करीब 40 लोग सीएचसी इलाज कराने पहुंचे। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों ने निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनवर ने बताया कि रात करीब 11 बजे पहला मरीज आया था। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। फूड प्वाइजनिग की जानकारी मिलते ही रात तकरीबन 12 बजे तहसीलदार अशोक कुमार, सीओ रविशंकर प्रसाद और कोतवाल अनिल पांडेय भी सीएचसी पहुंचे। सुबह मरीजों की हालत सामान्य होने पर सभी घर की ओर रवाना हो गए।
ये हुए लोग हुए बीमार:
भट्ठा निवासी कलीम, जोया, राजा बाबू, रुखसाना, रईस, अनाविया, वार्ड कटरा के रवि कुमार, निशा, अरफिया, नाजिया, अनश, अल्तमस, शिनाखान, साबिया, आदिल, शुऐब, सुहेल, इरफान, पैगंबरपुर के शदरून निशां, बुसरा खान, खानपुर खोफा की शमा, सारिका आदि। करंट से युवक की मौत
सीतापुर : थानगांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान छत पर झंडा लगाते युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजपुर क्योटाना में कुलदीप शुक्ल के घर धार्मिक अनुष्ठान हो रहा था। इसी दौरान सुधाकर मिश्र के घर की छत पर जाकर झंडा लगा रहा था। बांस का डंडा हाईटेंशन लाइन से छू गया। डंडे में उतरे करंट से युवक झुलस गया। इलाज के लिए घर वाले युवक को सीएचसी महमूदाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।