ससुराल गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत
अपने घर से छह दिन पहले अपने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थियो में मौत से परिजनो में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर परिजनो ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की शाक की बतायी जा रही है।ि
जासं, डाला (सोनभद्र): अपने घर से छह दिन पहले ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। सुजीत कुमार ¨सह (33) निवासी बारी-डाला 13 नवंबर को अपने ससुराल बिहार स्थित औरंगाबाद जिले के चांदखाप गांव गया था। वहां पर उसका साढू भी आया था। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अमित ¨सह ने बताया कि रविवार की शाम सुजीत अपने साढू अभय ¨सह व गांव के ही एक युवक के साथ गांव की सड़क की तरफ शौच करने गए थे। घंटों बाद साढू व गांव का युवक घर पहुंच कर बताया कि सुजीत का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। ससुराल वाले सुजीत को खोजने पहुंचे तो सड़क के किनारे पानी में खून से लथपत पड़ा था। जिसे वे लोग औरंगाबाद सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को नहीं दी बल्कि उसी गांव के रहने वाले दूसरे रिश्तेदार ने सुजीत की माता को फोन से जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन औरंगाबाद के लिए रवाना हो गये हैं।