Move to Jagran APP

अमरेंद्र प्रसाद का डीआइजी पद पर तबादला, नए एसपी होंगे यशवीर सिंह

यशवीर सिंह होंगे सोनभद्र के नए एसपी अमरेंद्र बने डीआईजी अयोध्या

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 08:25 PM (IST)
अमरेंद्र प्रसाद का डीआइजी पद पर तबादला, नए एसपी होंगे यशवीर सिंह
अमरेंद्र प्रसाद का डीआइजी पद पर तबादला, नए एसपी होंगे यशवीर सिंह

अमरेंद्र प्रसाद का डीआइजी पद पर तबादला, नए एसपी होंगे यशवीर सिंह

loksabha election banner

जासं, सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का शनिवार को उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र के पद पर तबादला हो गया। सोनभद्र में कार्यकाल के दौरान ही अमरेंद्र प्रसाद का डीआईजी के पद पर प्रमोशन हो गया था। तभी से उनके गैर जनपद जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह सोनभद्र के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। यशवीर 2013 बैच के आईपीएस हैं। डीआइजी बने अमरेंद्र का विदाई समारोह शनिवार की शाम पुलिस लाइन के सभागार में हुआ। यहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी। इस दौरान एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सोनभद्र में कार्य करने का उनका अनुभव अच्छा रहा। यहां टीम भावना से काम हुआ। उन्होंने यहां तैनात अधिकारियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन विजय शंकर मिश्रा, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक के साथ सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.