Move to Jagran APP

सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित

मिशन शक्ति (नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी स्वावंलबन) का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल जूम एप के माध्यम से प्रदेश के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित
सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित

जागरण संवाददाता, मऊ : मिशन शक्ति (नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावंलबन) का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल जूम एप के माध्यम से प्रदेश के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। वहीं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की उपस्थिति में थाना दक्षिणटोला पर प्रधानाध्यापिका प्राइमरी पाठशाला रैनी सुमन राय ने शुभारंभ किया। इस दौरान शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री के लाइव टेलीकास्ट को सभी ने देखा। पुलिस अधीक्षक ने थाना हलधरपुर पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ को सरकार से चलाई जा रही महिला संबंधित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने हेल्पलाइन नम्बरों यूपी 112, 1090, 181 व 1076, 1098, 102, 108 पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी को जागरुक किया तथा अपील किया कि योजनाओं व हेल्पलाइनों के संबंध में अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरुक करें। साथ ही जनपद के अन्य समस्त थानों पर भी महिला हेल्प डेस्क शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

loksabha election banner

हलधरपुर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने शुभारंभ कर महिलाओं को इसके उद्देश्य बताए। कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह, नेहा यादव, अनामिका, शबनम, सुमन, आरक्षी मुक्ता तिवारी, सरोज यादव, थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी रतनपुरा शिवमूर्ति तिवारी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नरसिंह सिंह आदि उपस्थित थे। रानीपुर थाने पर मुख्य अतिथि फतेहपुर महिला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य इंद्रा तिवारी ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर फीता काटा। इस अवसर पर तहसीलदार संजीव कुमार यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष कुमुदशेखर सिंह, बृजेश सिंह, अजय सिंह, ब्रम्हानंद सिंह, राहुल दूबे आदि उपस्थित थे। रामपुर थाना परिसर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फतहपुर मंडाव ऊषा भारती ने शुभारंभ किया। थाना प्रभारी राजकेशर सिंह ने महिलाओं को महिला हेल्पडेस्क के बारे में विस्तार से बताया। चंचला मल्ल, रीना देवी, विदू, बासमती, बुच्ची, धनराजी, शीला, नीलम आदि उपस्थित थीं। दोहरीघाट थाना परिसर में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह शुभारंभ करते हुए बालिकाओं की शिक्षा को जरूरी बताया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा संतोष राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, संताना शुक्ला, सावित्री शुक्ला, आकांक्षा सिंह, ज्योति राय आदि उपस्थित थी। घोसी थाने में हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर भाजपा की प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने हरेक नारी को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को कंठस्थ कर लेने को कहा है। पुलिस उपाधीक्षक धनंजय मिश्रा के संचालन में आयोजित समारोह महिला आरक्षी क्रांति चतुर्वेदी, शालिनी द्विवेदी, पूनम पांडेय, खुशबू भारती, जूही शुक्ला, मनीषा, प्रियंका मिश्रा, छाया सिंह, कोतवाल समर बहादुर सिंह, एसएसआई प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे। मधुबन थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने किया। उपजिलाधिकारी लालबाबू दूबे ने आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड लाइड, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा व नारी सुरक्षा जैसी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दूबे, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, एसएसआई रामसकल यादव, बेचू यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इनसेट--

कार्यक्रम के बीच महिला ने सुनाई समस्या

रतनपुरा : हलधरपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का उद्बोधन चल रहा था। इसी समय कुंडवा मानिकपुर गांव की महिला गीता चौहान अपनी बेटी के साथ आ कर पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा कथा बताने का प्रयास करने लगी परंतु पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। इस पर महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पुलिस अधीक्षक ने संबोधन के मध्य में ही कहा कि मैं वहां आकर बात सुनूंगा। पुलिस अधीक्षक ने उस महिला की व्यथा सुनी और थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव को तुरंत मौके पर जाकर स्थिति की रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.