महिलाओं, बालिकाओं को मेडल देकर किया सम्मानित
महिलाओं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर किया सम्मानित
महिलाओं, बालिकाओं को मेडल देकर किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज चार के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बालिकाओ को प्रेरित व सशक्त करने वाली विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि सभी ब्लाकों में स्वावलंबन कैंप लगा। वहां की महिलाओं व बालिकाओं को शासन की महिला परक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में जिन क्षेत्रों में महिलाओं ने सशक्त भूमिकाएं अदा की है उन्हें सम्मानित कर समाज के सामने रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना था। इसके लिए उन्हे प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उप श्रमायुक्त स्वत: रोजगार अजय कुमार जौहरी ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडे ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत मई व जून में कुल 65 बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। 21 बाल विवाह रोके गए। इस मौके पर उपस्थित अमित सिंह चंदेल, महिला शक्ति केंद्र से नीतू यति, सीमा द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई से गायत्री दुबे, सुधीर शर्मा, रोमी पाठक, वीणा राव, शेषमणि दुबे, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्र ने किया।