विनय गुप्ता लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, मकबूल मंत्री
जासं दुद्धी (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा दुद्धी का सांगठनिक चुनाव मंगलवार को
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा दुद्धी का सांगठनिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में हुआ। अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गुप्ता की ताजपोशी हुई। मंत्री पद की जिम्मेदारी मकबूल अहमद को दी गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कनौजिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल पटेल, उपमंत्री पद पर फिरदौस, कोषाध्यक्ष पद पर लालबाबू सरोज एवं लेखा परीक्षक पद पर द्वारिका प्रसाद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में समर्पित रहकर, सदस्यों की अस्मिता एवं गरिमा बनाए रखने हेतु कृत संकल्पित हुए। संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष रामाश्रय, जिलामंत्री विकास यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, सदर अध्यक्ष सुबोध सिंह एवं पर्यवेक्षक बृजबिहारी मौर्य उपस्थित रहे।