Move to Jagran APP

वनवासी समागम के साक्षी होंगे 610 गांवों के ग्रामीण

जागरण संवाददाता बभनी (सोनभद्र) बभनी ब्लाक के चपकी कारीडाड़ में 29 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को सेवा समर्पण संस्थान में पदाधिकारियों की हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद प्रदेश कार्य समिति सदस्य एव कार्यक्रम संयोजक जेसी विमल कुमार सिह ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी विरसा मुण्डा की 145 वीं जंयती अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम देश भर में मना रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:09 PM (IST)
वनवासी समागम के साक्षी होंगे 610 गांवों के ग्रामीण
वनवासी समागम के साक्षी होंगे 610 गांवों के ग्रामीण

जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र) : बभनी ब्लाक के चपकी कारीडाड़ में 29 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को सेवा समर्पण संस्थान में पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक जेसी विमल कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम देश भर में मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद वनवासी समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। समागम में 610 गांवों से एक लाख वनवासी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 21 से 24 नवंबर तक संपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए 3500 स्वयंसेवक व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। 25 से 26 नवंबर तक प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पांच सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 27 से 28 नवंबर तक क्रांति कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें एक हजार पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सहयोग राशि से करेंगे इंतजाम

loksabha election banner

वनवासी समागम में कार्यकर्ता प्रशिक्षण, एक लाख लोगों पर आने वाले खर्च के लिए प्रबंधन कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र नारायण शुक्ल के मार्ग दर्शन में सहयोग राशि इकट्ठा की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से ही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेवा कुंज आश्रम में दो घंटे रहेंगे राष्ट्रपति

संयोजक जेसी विमल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे सेवाकुंज आश्रम पहुंचेंगे। सवा 12 बजे तक हेलीपैड आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा। अगले 15 मिनट तक लोकार्पण व आश्रम के छात्रों को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। साढ़े 12 बजे से एक बजे तक वनवासी समागम में भाग लेंगे। इसके बाद मंच पर आगमन होगा। दीप प्रज्वलन समर्पण स्मारिका स्वर्गीय भाष्कर राव की जीवनी का विमोचन तथा समागम को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.