Move to Jagran APP

सुबह आठ बजे से वन-वे हो जाएगा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। पुलिस विभाग ने पद के अनुसार संबंधित कर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगा दिया है। आगमन के दौरान कहीं किसी तरह की अनहोनी न होने पाए इसलिए वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग सुबह से शाम तक वन-वे रहेगा। सुबह आठ बजे से शाम तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 09:17 PM (IST)
सुबह आठ बजे से वन-वे हो जाएगा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग
सुबह आठ बजे से वन-वे हो जाएगा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। पुलिस विभाग ने पद के अनुसार संबंधित कर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगा दी है। आगमन के दौरान कहीं किसी तरह की अनहोनी न होने पाये इसलिए वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग सुबह से शाम तक वन-वे रहेगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी मुकम्मल की गई है। उनके आगमन से पहले ही यातायात व्यवस्था में जरूरी बदलाव किया जायेगा। सीओ यातायात ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि टोल प्लाजा से लेकर सुकृत बैजू बाबा मंदिर तक सड़क वन-वे रहेगी। एक लेन सीएम के लिए सुरक्षित रखा जायेगा। इसके साथ ही सुबह आठ बजे से ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बड़े वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। यानि ट्रक आदि का संचालन नहीं होगा। बताया कि बीच-बीच में जरूरत के मुताबिक यातायात व्यवस्था बदली भी जा सकती है। कहा कि सीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल लगाकर सुरक्षा की जायेगी। जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, भदोही, मीरजापुर आदि जनपदों की पुलिस लगायी गई है।

.........

2000 पुलिस कर्मी संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में जहां छह जनपदों की पुलिस लगायी गयी है वहीं जिले के सीमावर्ती इलाकों में सीआरपीएफ के जवान मोर्चा संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक करीब 2500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें 1500 के करीब सिपाही हैं, आठ अपर पुलिस अधीक्षक बाहर से आए हैं, 12 सीओ रैंक के अधिकारी हैं। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में निरीक्षक व उपनिरीक्षक लगाये गये हैं। तीन कंपनी पीएसी के जवान भी मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं। खुफिया विभाग भी पूरी मुस्तैदी के साथ लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.