आपस में भिड़ीं दो विक्षिप्त महिलाएं, एक की मौत
तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब के घाट पर बुधवार की देररात एक अज्ञात विक्षप्ति महिला के हमले से अज्ञात करीब पचास वर्षीय विक्षप्ति महिला की मौत हो गई।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब के घाट पर बुधवार की देररात दो अज्ञात विक्षिप्त महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इसमें एक के हमले से करीब पचास वर्षीय दूसरी महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। लोगों का कहना रहा कि किसी अज्ञात वाहन से गतदिनों तहसील मुख्यालय पर दो अधेड़ उम्र की विक्षिप्त महिलाओं को छोड़ दिया गया था। वे नगर में इधर-उधर भ्रमण कर किसी तरह अपना पेट पाल रही थीं। इनमें से एक महिला का ¨हसक स्वभाव था। वह अक्सर लोगों पर पत्थर आदि से हमला कर देती थीं। बताया गया कि बुधवार की देरशाम उन दोनों महिलाओं का आमना-सामना होने पर एक ने बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह चुटहिल होकर रातभर सुनसान घाट पर पड़ी रही। इस बाबत जब देररात लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।