सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में गुरुवार की दोपहर बाद अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरबी ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में गुरुवार की दोपहर बाद अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरबी ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विढमगंज थाना क्षेत्र के कोरगी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (19) एवं संतोष कुमार (18) किसी कार्य से हाथीनाला क्षेत्र के गड़दरवा गांव गए थे। एक बाइक से दोनों लौट रहे थे। दुद्धी कोतवाली के रजखड़ घाटी के एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घटना की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें