Move to Jagran APP

अंधेरे में जीवन बिताने को विवश आदिवासी

ग्राम पंचायत कुलडोमरी का टोला खजुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के पदाधिकारियों ने जनजागरण अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 09:17 PM (IST)
अंधेरे में जीवन बिताने को विवश आदिवासी
अंधेरे में जीवन बिताने को विवश आदिवासी

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : ग्राम पंचायत कुलडोमरी का टोला खजुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यानी इंटक के पदाधिकारियों ने जनजागरण अभियान चलाया। इंटक के नंदलाल प्रजापति, अनिल खरवार, कृष्णानंद दुबे, बाबूनाथ प्रजापति, मोहन प्रसाद दुबे, राम विशाले अगरिया ने कहा कि खजुरा गांव में काफी प्रयास के बाद सोलर पैनल आया था। उसे गांव में नहीं लगाया गया। गांव में मिट्टी तेल का अभाव है। अंधेरे में आदिवासी जीने के लिए विवश हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए कक्षा आठवीं के बाद कोई विद्यालय नहीं है।

loksabha election banner

इंटक जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, महामंत्री शमीम अख्तर खान, प्रभात पांडेय, राम विलास दुबे ने कहा कि प्रशासन को कई बार इन समस्याओं के प्रति अवगत कराया गया है। क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं होने से जनता को आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम अरंगी में रेलवे क्रासिग नहीं है। मेड़रदह में गत तीन साल से मॉडल इंटर कालेज बन कर तैयार है। अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। ओबरा के पास चकाड़ी गांव में वर्ष 2016 में स्वीकृत रेणुका नदी पर पुल का निर्माण नहीं बना। कनहरा में नदहरी घाट पर पुल नहीं बना है।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 की मनरेगा मजदूरी नहीं मिली है। 17 फरवरी को डाला शहीद स्थल से डीएम कार्यालय तक पदयात्रा निकालने की तैयारी है। अध्यक्षता दादूराम पटेल ने की। में लालजी साहनी, कालिका प्रसाद, सिद्धिनाथ, जवाहिरलाल पाल, हंसलाल अगरिया, रामविशाले अगरिया आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.