आदिवासी समाज की मिलकर लड़नी है लड़ाई
जासं सोनभद्र अपना दल एस की बैठक शनिवार को मांची गांव में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:37 PM (IST)
जासं, सोनभद्र: अपना दल एस की बैठक शनिवार को मांची गांव में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरि प्रसाद धांगर ने किया। यहां दिनेश ने कहा कि आदिवासी समाज अगरिया, बैगा, बियार, गोड़ जिले के मूल निवासी हैं। इनका जल, जंगल, जमीन पर पुस्तैनी अधिकार है। इनके हक की लडा़ई हमें मिलकर लडना है। बैठक में रामनाथ अगरिया, बालेश्वर अगरिया, कामेश्वर अगरिया, नंदू बैगा, नागराज खरवार, सागर बैगा, सुरेश बियार, भगमनिया अगरिया, चंद्रावती, कबूतरी, फुलेसरी, आलोक पांडेय, सुनील रावत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें