Move to Jagran APP

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस आज

जासं ओबरा भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इसकी स्थापना 23 जुलाई

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 07:07 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस आज
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस आज

जासं, ओबरा : भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई थी, जो विश्व का अग्रणी स्थान रखने वाला मजदूर संगठन है। रेणुसागर बीएमएस अध्यक्ष मनोज कान्दू ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय निर्देशानुसार सभी जिलों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उसी कार्यक्रम के तहत सोनभद्र जिले का स्थापना दिवस 23 जुलाई को शाम 3 बजे ओबरा भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में मनाया जाएगा, जिसमें जिले की सभी यूनियन जो भारतीय मजदूर संघ संबद्ध है सम्मिलित होंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर काशी प्रांत के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे, विद्युत मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष धुरंधर शर्मा, विभाग प्रमुख मीरजापुर बीडी विश्वकर्मा, जिला मंत्री आरपी पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री दशाराम यादव, रेनू सागर के मंत्री राममिलन, उपाध्यक्ष गणेश राम उपस्थित रहेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.