खलिहान में आग से हजारों का नुकसान
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी कमल पेट्रोल पंप के पीछे खलिहान में रविवार की शाम को एक किसान के खलिहान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे हजारों का नुकसान हो गया। लालता राम पाठक निवासी केवटा के खलिहान में आग लगने से करीब छह बीघे का धान पुआल चारपाई विस्तर डीएपी खाद जल कर खाक हो गया।
जासं, गुरमा (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी कमल पेट्रोल पंप के पीछे खलिहान में रविवार की शाम को एक किसान के खलिहान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे हजारों का नुकसान हो गया।
केवटा निवासी लालता राम पाठक के खलिहान में आग लगने से करीब छह बीघे का धान, पुआल, चारपाई, विस्तर, डीएपी खाद जल कर खाक हो गया। आग की लपटों को देखते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं मिल पाया। लोगों द्वारा डायल 112 पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका था।