पड़ने लगी गलन , निकायों में अलाव की नहीं व्यवस्था
गलन भरी सर्दी शुरु होने से लोग ठिठुरने लगे हैं लेकिन अभी तक इससे बचाव के लिए कहीं भी अलाव की व्यवस्था शुरु नहीं हुई है। जिले की इकलौती नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में तो अभी तक इसके लिए टेंडर भी नहीं कराया गया है। सार्वजनिक जगहों पर अलाव न जलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई चट्टी चौराहों व स्टेशनों पर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : गलन भरी सर्दी शुरु होने से लोग ठिठुरने लगे हैं, लेकिन अभी तक इससे बचाव के लिए कहीं भी अलाव की व्यवस्था शुरु नहीं हुई है। जिले की इकलौती नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में तो अभी तक इसके लिए टेंडर भी नहीं कराया गया है। सार्वजनिक जगहों पर अलाव न जलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई चट्टी चौराहों व स्टेशनों पर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गई है इंसान हो या बेजुबान आग की आंच पाने के लिए सभी बेचैन हैं। जिले में अभी तक किसी भी नगर निकायों की तरफ से अलाव नहीं जलाए हैं। जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अलावा नगर पंचायत चुर्क-गुरमा, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, घोरावल, दुद्धी में अभी तक अलाव नहीं जलाया गया। नगर पंचायत के इस रवैये से आम लोगों में खासा रोष भी देखा जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि कागजों पर अलाव जलाने की तैयारी हो रही है और इसी से जेब को गर्मी भी जाएगी। अलाव न जलने से गरीब तबका बेहद परेशान है। क्योंकि सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बढ़ौली चौराह, धर्मशाला चौराहा समेत जिले के अन्य चट्टी चौराहों पर अभी तक अलाव न जलने से गरीब तबके लोग ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूर तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका राबर्ट्सगंज में मंगलवार से अलाव जलाने के लिए टेंडर फार्म बेचने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। खुले आसमान के नीचे रह रहे है बेसहारा लोग
जिले में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरु हो गई है। दिन में अब धूप भी कम दिखाई दे रही है। बेसहारा लोगों के लिये सर्दी आफत बनकर आई है। सार्वजनिक जगहों पर अलाव न जलाने से खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। अभी तक नही खरीदी गई लकड़ी
स्थानीय प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा अलाव जलाने के लिये अभी तक लकड़ी की खरीद नहीं की गई है। नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन प्रतिवर्ष अलाव जलाने के लिये लकड़ी खरीदते हैं लेकिन समय आने के बावजूद भी अभी तक दोनों विभागो को जिम्मेदारो ने लकड़ी खरीदी ही नहीं तो अलाव कहां से जलाये जायेंगे। बोले अधिकारी ..
-अलाव जलाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। एक सप्ताह के अंदर नगर के सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरु कर दी जायेगी। जिससे इसका लाभ गरीबों को मिल सके। प्रदीप गिरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राबर्ट्सगंज।