पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश
कोतवाली क्षेत्र केर दुम्हान गांव के भुरसाटोला में एक 34 वर्षीय युवती क शव पेड़ से लटकता देख गांव में हडकंप मच गया। आनन फानन में गांव जब तक पुलिस पहुंचती उसके पहले उसकी शिनाख्त गांव की ही एक तीन बच्चों की मां के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव के भुरसाटोला में एक 34 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता देख हड़कंप मच गया। उसकी शिनाख्त गांव की ही एक तीन बच्चों की मां के रूप में हुई। महिला दो दिन पूर्व ससुराल से मायके दवा लेने गई थी। बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाई में जुटी हुई है।
कलावती देवी (34) पत्नी राम कुमार निवासी दुम्हान के भुरसा टोला की थी। मृतका के भाई ने बताया कि बहन कलावती दो दिन पूर्व कटौली गांव मायके आई थी। होली के दिन रात में करीब दस बजे उसके सोने के बाद वह गांव में दूसरे मकान में सोने चला गया। सुबह जब वापस इस घर पर आया तो पता चला कि कलावती रात से ही गायब है। वह खोजबीन कर ही रहा था कि सुबह भुरसाटोला से किसी ने मोबाइल से बताया कि उसका शव ससुराल से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के सिलसिले में ही वह दो दिन पूर्व मायके गई थी। वहां से किस परिस्थिति में वह ससुराल पहुंची। इन सब सवालों का जबाव पुलिस तलाशने में लगी हुई है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।