Move to Jagran APP

करवट बदलता रहा मौसम, झुलसा देने वाली धूप से मिली राहत

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में रविवार को मौसम करवट लेता रहा। कभी तल्ख धूप रही तो कभी रिमझिम बारिश हुई। आसमान में बादल भी छाए और धूल भरी आंधी भी चली। आंधी से कुछ लोगों के घरों के टिन शेड उड़ गए। कई घंटे बिजली आपूर्ति भी ठप रही। शनिवार की शाम से रविवार की शाम तक मौसम रह-रह कर करवट लेता रहा। राब‌र्ट्सगंज क्षेत्र में शनिवार की शाम आंधी चली और हल्की बूंदा बांदी हुई। इसके बाद रविवार को दिन भर मौसम करवट लेता रहा। महुली दुद्धी ब्लाक क्षेत्र में रविवार को शाम हुई बारिश से तल्ख तेवर नरम पड़ गए। कई दिनों से गर्मी से परेशान क्षेत्र वासियों को गर्मी से राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 08:43 PM (IST)
करवट बदलता रहा मौसम, झुलसा देने वाली धूप से मिली राहत
करवट बदलता रहा मौसम, झुलसा देने वाली धूप से मिली राहत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: जिले में रविवार को मौसम करवट लेता रहा। कभी तल्ख धूप रही तो कभी रिमझिम बारिश हुई। आसमान में बादल भी छाए और धूल भरी आंधी भी चली। आंधी से कुछ लोगों के घरों के टिन शेड उड़ गए। कई घंटे बिजली आपूर्ति भी ठप रही। शनिवार की शाम से रविवार की शाम तक मौसम रह-रह कर करवट लेता रहा। राब‌र्ट्सगंज क्षेत्र में शनिवार की शाम आंधी चली और हल्की बूंदा बांदी हुई। इसके बाद रविवार को दिन भर मौसम करवट लेता रहा। महुली: दुद्धी ब्लाक क्षेत्र में रविवार को शाम हुई बारिश से तल्ख तेवर नरम पड़ गए। कई दिनों से गर्मी से परेशान क्षेत्र वासियों को गर्मी से राहत मिली। शाम को भी बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर थी। सूरज की झुलसाने वाली किरणें और लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था। सुबह 9 बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगता था। दोपहर में मौसम में शरीर को झु़लसाने वाला हो जाता था। सूरज की चमकती धूप में आंख खोलना भी मुश्किल होता था। रविवार को आसमान में बादल छाए और शाम को बारिश हुई। बादल की वजह से उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा था। उस समय उमस वाली गर्मी का एक बार फिर से आभास हुआ। शाम सात बजे हवा ने धूल भरी आंधी का रूप ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गई। आधा घंटे तक आंधी के साथ आई बौछार ने मौसम को और सुहाना कर दिया।

loksabha election banner

रेणुकूट: नगर व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की देर रात आए तेज आंधी से तमाम घरों के टिन शेड उड़ गए और कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। शनिवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे अचानक आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, आंधी इतनी तेज थी कि कई घरों के टिन शेड उड़ गए और तमाम अन्य सामान भी उड़ कर दूसरी जगहों पर चले गए। वही तेज आंधी के कारण पिपरी, रेणुकूट व मुर्धवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई जो सुबह 5-6 घंटे बाद ही बहाल हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.