सिस्टम सड़ा है, सुधरने में लगेगा वक्त : दर्शना सिंह
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश का सिस्टम सड़ा है, इसमें सुधार के लिए अभी थोड़ा वक्त लगेगा। केंद्र स
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश का सिस्टम सड़ा है, इसमें सुधार के लिए अभी थोड़ा वक्त लगेगा। केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। नोटबंदी का निर्णय देशहित के लिए था, वोट की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियां ऐसा कदापि नहीं करतीं। यह बातें शुक्रवार को नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना ¨सह ने कहीं।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गत चार वर्षों के दौरान चलाई गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। शौचालय निर्माण व उज्ज्वला योजना इसी क्रम में लिया गया एक ऐतिहासिक फैसला है। आज देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार व महिला ¨हसा पर प्रभावी रोक लग चुका है। जहां पर भी ऐसी कोई घटना सामने आ रही है वहां पर सख्त कार्रवाई हो रही है। भाजपा के शासनकाल में देश की छवि पूरे दुनिया में चमक रही है। पड़ोसी देश अब आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। बताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर केंद्र सरकार ने सबसे अधिक काम किया है, इसी का नतीजा है कि देश में महिला सम्मान में तेजी से इजाफा हुआ है। जिले की स्थानीय समस्याओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बाबत वह जल्द ही जिम्मेदार लोगों से वार्ता करेंगी। जिले में गहराते पेयजल संकट पर उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर रणनीति बनाकर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार, रमेश मिश्रा, कृष्णमुरारी गुप्ता, संजय जायसवाल, शंभू नारायण ¨सह आदि रहे।