लगातार बारिश से नगर की गलियां बनीं ताल-तलैया
जिले में शनिवार की सुबह 9.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे नगर पालिका क्षेत्र की गलियां ताल-तलैया की तरह दिखाई देने लगी। नालियों के जाम होने से गली-मुहल्ले में नालियों का पानी घरों में घुसने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। कई जगहों पर घरों में पानी चले जाने से नगरवासियों की तरफ से विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में शनिवार की सुबह 9.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे नगर पालिका क्षेत्र की गलियां ताल-तलैया की तरह दिखाई देने लगी। नालियों के जाम होने से गली-मुहल्ले में नालियों का पानी घरों में घुसने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। कई जगहों पर घरों में पानी चले जाने से नगरवासियों की तरफ से विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।
सोनांचल में पिछले पांच दिनों से कभी तेज तो कभी रुक-रुक बारिश हो रही है। लेकिन शनिवार की सुबह से पूरे दिन जमकर बदरा बरसे, तो लोगों के चेहरे खिल उठे। किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। लेकिन नगर पालिका क्षेत्र के रहवासियों के लिए बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं रही। नगर पालिका क्षेत्र के कई मुहल्लों में पानी भर जाने से वह ताल-तलैया की तरफ दिखाई दे रहे थे।
नगर पालिका के तैयारियां की खुली पोल
बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के तैयारियों की पोल खोल दी है। शनिवार को नगर की सड़कें व गलियां पूरी तरह से ताल-तलैया बन गई। नालियों के जाम होने से बारिश के बाद उसकी गंदगी बाहर आ गई। गंदा पानी बाजारों में भरा तो दुकानों व घरों में घुसने लगा। नपा क्षेत्र के सर्विस लेंथ, मंडी के सामने, धर्मशाला चौक, न्यू मार्केट, नई बस्ती अंबेडकर नगर, काशीराम आवास में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से पूर्व नालियों से नहीं निकला सिल्ट
मानसूनी बारिश से पूर्व नालियों की सफाई की जिम्मेदारी नपा प्रशासन की होती है। नालियों में सिल्ट जमा हो जाने से बारिश होने के बाद उसका पानी नहीं निकल रहा है। कई मुहल्लों में नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर के कुछ ऐसी नालियां हैं जिसकी कई दिनों से नहीं हो हुई है। इससे बारिश के बाद उसका पानी घरों में घुस जा रहा है। घरों में पानी घुसने पर किया प्रदर्शन
जिले में लगातार चार घंटे तक बारिश होने से नालियों की पानी घरों में घुसने लगा। इसको लेकर लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा गया। नपा क्षेत्र के वार्ड नं.13 संकट मोचन मोहाल की गली बारिश होने से तालाब की तरह भर गई। पूर्व सभासद श्रद्धा शुक्ला के घर में नालियों का पानी घुस गया। इसके विरोध में उन्होंन परिजनों के साथ नपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। पास में गोशाला बना दिया गया है। बारिश होने के बाद गोशाला से निकलने वाला गोबर युक्त पानी घरों में घूस जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें राजीव शुक्ल, अभय, श्रीकांत मिश्र आदि रहे।