मंदिर निर्माण को वन विभाग ने रोका
जागरण संवाददाता विढमगंज (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के विढमगंज रेंज स्थित ग्राम पंचायत डुमरा
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, विढमगंज (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के विढमगंज रेंज स्थित ग्राम पंचायत डुमरा के सहीमनवा पहाड़ी पर मंदिर निर्माण को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रोक दिया। मंदिर के पुजारी शारदा देवी ने बताया कि गत 10 वर्ष से पहाड़ी पर वन देवी की पूजा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ तभी वन विभाग की टीम ने रोक दिया। रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से करहीया वन ब्लॉक के भू-भाग पर मंदिर का निर्माण हो रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें