खुले में शौच गए किशोर की सर्पदंश से मौत
खुले में शौच गए किशोर की सर्पदंश से मौत
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:32 PM (IST)
खुले में शौच गए किशोर की सर्पदंश से मौत
जासं, सोनभद्र: पड़री खुर्द गांव के किशोर धीरज की शनिवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। वह रात में खुले में शौच के लिए गया था। इस दौरान किसी विषैले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घर पहुंचकर उसने मामले की जानकारी स्वजन को दी तो वे घबरा गए। स्वजन ने पहले गांव में ही उसका झाड़-फूंक शुरू कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालत ज्यादा बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें