Move to Jagran APP

दिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल में शुक्रवार को निकली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:51 PM (IST)
दिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत
दिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में शुक्रवार को निकली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। वहीं गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबादी भी हुई। सुबह और शाम गलन बरकरार रहने के कारण लोग घरों में कैद रहे।

loksabha election banner

सोनांचल में तापमान में उतार चढ़ाव के कारण कभी गलन बढ़ जा रही है तो कभी लोगों को तेज धूप के कारण राहत भी मिल रही है। गुरुवार व शुक्रवार को दिन में खिली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। वहीं गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबादी के बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी और दिन में खिली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बूंदाबादी के बाद आसमान में बादल छा गए। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर आकर धूप सेकते नजर आए। दिन में खिली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। दिन भर लोग अपने छतों और घरों के बाहर धूप सेंकते देखे गए। शाम होते ही फिर सर्द हवाएं चलने लगी। सर्द हवाओं के कारण फिर गलन बढ़ने लगी। गलन के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोग घरों की ओर रुख कर लिए। अंधेरा होने के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रात में चट्टी चौराहों पर जल रहे अलाव के पास राहगीरों और रिक्शा चालकों को आग तापते देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.