संगठन की मजबूती पर बनी रणनीति
जासं, ओबर (सोनभद्र) : ओबरा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक संरक्षक अशोक यादव की अध्यक्षता मेंहुई।
जासं, ओबर (सोनभद्र) : ओबरा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक संरक्षक अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती एवं कमियों को दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों की आम सहमति से उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार गुप्ता, अशोक कुमार जैन, श्रीप्रकाश जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव श्याम खत्री, उपसचिव अनुज गुप्ता, प्रवक्ता सौरभ अग्रवाल, संगठन मंत्री रोहित को जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह अध्यक्ष पद पर गणेश प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री विश्वनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा को वरीयता के क्रम में पदभार का निर्वहन करने के लिए आगे भी जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर अन्वेश अग्रवाल, नंद कुमार, सुभाषचंद, राकेश जैन, नर¨सह गुप्ता, राजकुमार, श्यामजी, अंकित आदि मौजूद थे।