भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
बलिया नाला शक्तिनगर स्थित गणेश पूजा पंडाल में स्थापित गणपति भगवान के मूर्ति का विसर्जन सोमवार को गणपति बप्पा मोरिया जयधोष जय घोष के साथ रिहन्द जलाशय में किया गया।
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : बलिया नाला शक्तिनगर स्थित गणेश पूजा पंडाल में स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ रिहंद जलाशय में किया गया। भाद्र शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी को बलिया नाला गणेश पूजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। पूजा पंडाल में पूजा-पाठ के साथ प्रतिदिन विविध प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा। 11 दिन बाद सोमवार को दोपहर बाद पूजा पंडाल में स्थापित गणपति भगवान की विदाई धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ की गयी। विदाई के समय बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडाल में गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ का जयघोष करते अबीर-गुलाल उड़ाते जुलूस के रूप विसर्जन स्थल रिहंद जलाशय तक गये। सड़कों के किनारे भगवान गणपति की विदाई देखने व प्रसाद लेने के लिए जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे। इस दौरान सुरक्षा में पुलिस के जवान लगे रहे।