ंएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
ऊर्जांचल में प्रथम दौरे पर आए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को अनपरा-शक्तिनगर में गुजारे। रेनुसागर पावर डिवीजन के गेस्ट हाउस में प्रबंधन के साथ विचार विमर्श किया।
जासं, अनपरा/शक्तिनगर : ऊर्जांचल में प्रथम दौरे पर आए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार का दिन अनपरा-शक्तिनगर में गुजारा। रेणुसागर पावर डिवीजन के गेस्ट हाउस में प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक शाम छह बजे शक्तिनगर थाने का निरीक्षण किया। थाने के अभिलेखों को देखा और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया। मोहर्रम को देखते हुए पुलिस को क्षेत्र में निरंतर क्रियाशील रहने तथा लोगों की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। थाने से एनटीपीसी परियोजना के सिद्धार्थ अतिथि गृह गये। अतिथि गृह में थोड़ी देर रुकने के बाद मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के दुद्धीचुआ बार्डर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
एएसपी ने सुनी समस्या
कोन : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को लगे समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अभयनाथ त्रिपाठी ने समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। यहां आए चार मामलों का उन्होंने तत्काल निस्तारण भी किया। कहा कि किसी भी तरह की समस्याएं होने पर आप हमें अवगत करा सकते हैं। पुलिस हमेशा ही आपके सहयोग में है। इस मौके पर कोन थाना प्रभारी राजेश सिंह आदि मौजूद थे।