महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला, नारेबाजी
जासं सोनभद्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ राबर्ट्सगंज के कचहरी चौराहा पर रविवार को खाद्य एवं रसद के केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
जासं, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ राबर्ट्सगंज के कचहरी चौराहा पर रविवार को खाद्य एवं रसद विभाग के केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने हाथ में प्याज, लौकी, लहसुन व गोभी लेकर भाजपा सरकार को आईना दिखाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की राज्य सरकार में आम जनमानस का शोषण हो रहा है। महंगाई चरम पर है लेकिन उस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। हालत यह हो गई है कि सवाल पर खाद्य एवं रसद मंत्री कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, लाल बिहारी भारती, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, अंजनी भारती, कल्याणी भारती, शेरा भारती, सुरेश भारती, रामअवध, हनीफ खान, विमलेश, सुरेश अग्रहरि, मंदीप पटेल, मोती कोल व दीना आदि मौजूद रहे।