जंगली जानवर के हमले से चार दिन में छह बकरियों की मौत
जागरण संवाददाता डाला (सोनभद्र) चार दिनों के अंदर जंगली जानवर के हमले से छह बकरियों क
जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : चार दिनों के अंदर जंगली जानवर के हमले से छह बकरियों की मौत से पशु पालकों में अफरातफरी मच गई है। पशु पालकों ने जिला प्रशासन से हिंसक
जानवर पकड़ने की गुहार लगाई है। ओबरा वन प्रभाग के डाला वन रेंज क्षेत्र के जंगलों में जंगली जानवर के हमले से लोग परेशान हैं। अब तक यह जानवर पिछले चार दिनों में छह बकरियों को मार डाला।
डाला चढ़ाई निवासी बकरी पालक विजेंद्र ने बताया कि वह आठ वर्षों से बकरी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। उनके पास 13 बकरियां थी। जिनमें तीन बकरियों को चार दिन के अंदर जंगली जानवर ने मार दिया है। पशु पालक बाबू लाल पाल ने बताया कि वह पिछले काफी समय से जंगलों में अपने जनवरों को लेकर जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गायब हो रहे हैं। बताया कि तीन दिन के अंदर दो बकरी उनकी भी गायब हो गई है, जिसका अवशेष कुछ दूर पर मिला था। पशु पालकों का मानना है कि कोई जंगली जानवर बकरियों को मार रहा है। पशु पालक विजय साहनी ने बताया कि बुधवार को उनके 20 बकरियों के झूंड से दो गायब हैं। बहुत खोजने पर भी वह नहीं मिले। जंगल के अंदर एकाएक इस तरह के घट रहे हादसे से पशु पालक सहम गए हैं।
वर्जन..
जंगलों में बकरियों के शिकार का मामला सामने आया है। तेंदुआ के आने की अभी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
-प्रखर मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा।