हस्ताक्षर अभियान चलाकर समस्याओं से कराया अवगत
जागरण संवाददाता सोनभद्र जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह के ने
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह के नेतृत्व में बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित बढ़ौली चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान में तीन किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर पर अन्य जनपदों की भांति प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, फ्लाइओवर के नीचे सर्विस लेन रोड केवल दो पहिया वाहनों हेतु व फ्लाइओवर के नीचे व्याप्त गंदगी की सफाई व सुंदरीकरण व शहर में जगह-जगह व्याप्त गंदगी की समुचित सफाई व्यवस्था की तरफ अभियान में लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन से भी मांग हेतु ज्ञापन सौंपा गया। हस्ताक्षर अभियान में सोनेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामकेश यादव, चंद्रपाल शुक्ला, जमालुद्दीन खान, अमरजीत सिंह, विनय कुमार सिंह, चंदन पांडेय, परमात्मा सिंह, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश राय, व्योम शेखर शुक्ला, अंकित मिश्रा, आकाश मिश्र, ज्ञानेश पांडेय, अखिलेश पाठक, कमलेश विश्वकर्मा आदि रहे।