धूप निकलने के बाद भी ठंड से नहीं मिली राहत
जागरण संवाददाताजागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल में दो दिनों के बाद धूप निकलने के बाद भी लोग।
जागरण संवाददाता,जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में दो दिनों के बाद धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। आसमान में बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में शनिवार को सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को आसमान में बादल रहने से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
ठंड लोग पूरे दिन कांपते रहे। दुकानों पर ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में तो सुबह दस बजे तक लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान के राजन ने बताया कि बीत चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा, न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 50 व न्यूनतम 90 फीसद दर्ज की गई। कहा कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से आगे और गलन बढ़ने के आसार दिख रहे हैं।
कोहरे से हेडलाइट जलाकर चल रहे थे वाहन
दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय एवं आसपास के इलाकों में पारा लुढ़कने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि पारा दस डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सड़कों पर शाम ढलते ही सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं शनिवार को सुबह करीब दस बजे तक आसमान में कोहरा छाया हुआ था। आलम यह था कि नगरीय क्षेत्र में तो काम चल रहा था, जबकि ग्रामीण पहाड़ी एवं जंगली इलाके में वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइड जलाकर चलना पड़ रहा था।