अधौरा में वन विभाग कार्यालय पर हमले में सात गिरफ्तार
जागरण संवाददाता वैनी (सोनभद्र) बिहार के कैमूर भभुआ जिला अंतर्गत अधौरा में कैमूर मुक्ति मो
जागरण संवाददाता, वैनी (सोनभद्र) : बिहार के कैमूर भभुआ जिला अंतर्गत अधौरा में कैमूर मुक्ति मोर्चा के सदस्यों के द्वारा शुक्रवार को किए गए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 25 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बतादें कि प्रदर्शन के दौरान हुए हमले में 10 पुलिस कर्मियों सहित 13 लोग घायल हुए थे।
बता दें कि अधौरा में वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, वन विभाग कार्यालय एवं वन विभाग के आइबी कार्यालय में तोड़फोड़ व ईट पत्थर चलाया था। जिसमें 10 पुलिसकर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कैमूर दिलनवाज अहमद ने बताया कि प्रदर्शन करने वालों को किसी ने उकसाया। तभी इस तरह की घटना हुई है। हमलावरों को भी चिहित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक घटना को अंजाम दिलाने में सात लोग गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में रोहतास जिले के बरकट्टा निवासी कैलाश सिंह, अधौरा के गुइया गांव निवासी सिपाही सिंह खरवार, रामसकल खरवार, करैला गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह, झड़पा गांव निवासी पप्पू पासवान, बरांव गांव निवासी ललन सिंह व बहोरन सिंह शामिल हैं। एसपी ने बताया कि क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक हो चुकी है। सभी से शांति की अपील की गई है।