Move to Jagran APP

धर्म निरपेक्ष संरचना को किया जा रहा ध्वस्त

देश के संविधान को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है और धर्म निरपेक्ष संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है। देश पूंजीपतियों और सामुदायिक शक्तियों के गठजोड़ के दलदल में फंस चुका है जनता की मुसीबतें निरन्तर बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:22 PM (IST)
धर्म निरपेक्ष संरचना को किया जा रहा ध्वस्त
धर्म निरपेक्ष संरचना को किया जा रहा ध्वस्त

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : देश के संविधान को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। धर्म निरपेक्ष संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है। जनता की मुसीबतें निरन्तर बढ़ रही है। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  के राज्य सचिव डा. गिरीश ने  जिला परिषद की बैठक में कही।

loksabha election banner

उप्र बिजली कर्मचारी संघ कार्यालय में कहा कि  बीएसएनएल, रेलवे, पेट्रोलियम आदि सार्वजनिक संस्थानों को निजी क्षेत्रों में बेचा जा रहा है।

अरविन्द राम स्वरूप, अखिल भारतीय नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय पाठक ने नौजवानों के अधिकारों के सम्बन्ध में विचार रखे। अध्यक्षता  एटक के नेता अजय कुमार सिंह ने की तथा संचालन आरके शर्मा ने किया। बैठक में  कन्हैया प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, बीडी शर्मा, लता सिंह, शबाना, हनीब, अशोक कुमार कन्नौजिया, मुन्नी लाल दिनकर, बुटन, प्रेम चन्द्र, एसएस मिश्रा, लालता तिवारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.