घर में घुसे चोरों ने 2.40 लाख के नकदी व जेवर किए पार
सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर नहर के समीप शुक्रवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने 2.40 लाख के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
जागरण संवाददाता, मधुपुर (सोनभद्र) : सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर नहर के समीप शुक्रवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने 2.40 लाख के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
मधुपुर नहर के समीप राजेश कुमार प्रजापति का घर है। घर के बाहर बने शौचालय के जरिए चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। जिन कमरों में परिवार के लोग सोए थे, उसे भी बाहर से बंद कर दिए। दूसरे कमरे में पहुंचे और बक्सा तोड़कर दो लाख रुपये कीमत के सोने की अंगूठी, कर्णफूल, मांग टीका चेन, ककनी, चांदी की करधनी, पायल, चेन समेत 40 हजार नकद लेकर भाग गए। सुबह नींद खुली तो दरवाजा बंद देख शोर मचाने लगे। राजेश ने बताया कि प्याज के खेत में तीन-चार लोगों के पैर के निशान देखे गए। सुबह में राजेश ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 112 व चौकी इंचार्ज महेश राय घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर चोरी का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। कार्यालय सहायक संघ ने मंच छोड़ा
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : विद्युत कार्यालय सहायक संघ ने कुछ माह पहले बनाये गए स्थानीय विद्युत कर्मचारी कल्याण संघर्ष मंच को छोड़ दिया है। संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिख कर निर्णय की सूचना दी है। अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में संघर्ष मंच के किसी भी फैसले में कार्यालय सहायक संघ का कोई सरोकार नहीं होगा।