अवैध खनन के लिए बनाए रास्ते को कटवाया, खोदी खाईं
विढमगंज रेंज क्षेत्र के कनहर नदी से अवैध खनन को रोकने के लिए लिए वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह देवड़ी जाताजुआ कोरगी गांव से कनहर नदी जाने वाले अवैध तरीके से बनाये गये रास्ते को जेसीबी से खुदाई कर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इससे अवैध खनन करने के लिए कनहर नदी में जाने का कोई रास्ता नहीं बचा। इससे अवैध खनन कत्र्ताओं में हड़कंप मच गया। विढमगंज क्षेत्र में कनहर नदी से बालू का अवैध खनन
जागरण संवाददाता, महुली/विढमगंज : विढमगंज रेंज क्षेत्र के कनहर नदी से अवैध खनन को रोकने के लिए लिए वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह देवड़ी जाताजुआ कोरगी गांव से कनहर नदी जाने वाले अवैध तरीके से बनाये गए रास्ते को जेसीबी से खुदाई कर अवरूद्ध कर दिया। इससे अवैध खनन करने के लिए कनहर नदी में जाने का कोई रास्ता नहीं बचा। इससे अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
विढमगंज क्षेत्र में कनहर नदी से बालू का अवैध खनन व परिवहन अधिकारियों से शिकायत के बाद भी जारी था। शाम होते ही दर्जनों से अधिक ट्रैक्टर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर सरपट दौड़ने लगते थे और सुबह होने तक बालू का परिवहन कर लिया जाता था। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर तरफ कोर्गी, डुमरा गांव व दक्षिण की तरफ जाताजुआ, देवड़ी, बाघ मनवा गांव से होकर कनहर नदी तक जाने के लिए अवैध रास्ते बनाये गए थे। अवैध खनन व परिवहन में लिप्त लोग धुआंधार बालू का खनन व परिवहन करते थे। गुरुवार की सुबह विढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व विढमगंज रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने कनहर नदी तक जाने वाले दोनों मार्गो पर जेसीबी की मदद से गहरी खाईं खुदवा कर आवागमन बाधित कर दिया। इससे अवैध खनन व परिवहन करने वाले बालू व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।