मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षकों ने दिया धरना
मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षकों ने मंगलवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि अगर जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रोन्नति के 617 पदों के सापेक्ष 556 नायब तहसीलदार के पद रिक्त पड़े हैं। जिन पर प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक संवर्ग से होनी है। सभी अर्हताएं पूरी करने के बाद भी नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति नहीं किया जा रहा है।
जासं, सोनभद्र : मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षकों ने मंगलवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि अगर जल्द हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रोन्नति के 617 पदों के सापेक्ष 556 नायब तहसीलदार के पद रिक्त पड़े हैं। जिन पर प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक संवर्ग से होनी है। सभी अहर्ताएं पूरी करने के बाद भी नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति नहीं की जा रही है। लोक सेवा आयोग को 15 दिन के अंदर अधियाचन भेजकर नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति सुनिश्चित कराई जाए। जिला मंत्री मु. आरिफ अंसारी ने कहा कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षक संवर्ग की ज्येष्ठता सूची जुलाई, 2017 में ही संशोधित होकर प्रकाशित हो जानी चाहिए थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग का ग्रेड वेतन अन्य समकक्ष पदों के समान 4200 किया जाए। वहीं निरीक्षकों के बैठने के लिए कार्यालय व फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाए। धरने देने वालों में विनय कुमार सिंह, इमामुद्दीन, प्रहलाद, संतोष कुमार गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद थे।