25000 दीयों से जगमगाएगा रेणुका छठ घाट
ओबरा (सोनभद्र) सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेणुका छठ घाट।
ओबरा (सोनभद्र) : सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेणुका छठ घाट पर बैठक आहूत की। इसमें देव दीपावली पर्व को लेकर चर्चा हुई। इस वर्ष 25000 दीपदान और मां रेणुका की आरती साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर को शाम चार बजे से किया जाएगा। आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम ने बताया कि वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजन अध्यक्ष अरविद सोनी व जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद विपुल शुक्ला ने बताया कि संदेशपरक रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया जायेगा। घाट की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए संस्था के तमाम वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। बैठक रणजीत तिवारी, परवेज अहमद, प्रशांत सोनी, समीर माली, गोपाल पटेल, पवन यादव, अक्षय पांडेय, रवि निषाद, अरविद कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, राजू अन्ना, मुकेश पांडेय, अनिल कुमार मौजूद रहे।