Move to Jagran APP

झमाझम बारिश से उमस में मिली राहत, किसान खुश

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और सूख रही फसलों को संजीवनी मिल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से राब‌र्ट्सगंज की सड़कों पर पानी भर गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 06:57 PM (IST)
झमाझम बारिश से उमस में मिली राहत, किसान खुश
झमाझम बारिश से उमस में मिली राहत, किसान खुश

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और सूख रही फसलों को संजीवनी मिल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से राब‌र्ट्सगंज की सड़कों पर पानी भर गया।

loksabha election banner

शनिवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से काफी राहत मिली। बारिश के शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और फसलों को भी संजीवनी मिली। किसानों का कहना है कि इस बारिश ने काफी राहत दी है। इससे अब धान की फसल के साथ अन्य फसलों की सिचाई के लिए अब अधिक पानी की जरूरत नहीं होगी। कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही के अनुसार जिले में करीब 10 एमएम बारिश हुई है। बारिश से सबसे अधिक फायदा किसानों को है। बताया अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। बीते तीन दिन से भीषण उमस से लोग बेहाल थे। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख रही थी। ऐसे हालात में शनिवार दोपहर कई इलाकों में झमाझम बारिश ने लोगों को फिलहाल उमस से राहत दिला दी है तो खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सड़कों पर हर तरफ पानी ही पानी

शनिवार की दोपहर बाद एक घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश से राब‌र्ट्सगंज में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। जिसके कारण आमजन को आवागमन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी बाजार स्थित कई दुकानों में जा घुसा। बारिश से गर्मी से राहत महसूस की, परंतु लोगों को जलभराव के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी। बारिश के कारण आंबेडकर नगर, ब्रम्हनगर व न्यू कालोनी में जल जमांव की स्थिति उत्पन्न हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.