राशन कार्ड से मृत मां का नाम कटाने को लगा रहा चक्कर
जागरण संवाददाता डाला (सोनभद्र) अंत्योदय कार्ड लाभार्थी राजेश कुमार भारती अपनी माता की मृत्य।
जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : अंत्योदय कार्ड लाभार्थी राजेश कुमार भारती अपनी माता की मृत्यु के पश्चात राशन कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए विगत पांच वर्षों से अधिकारियों का चक्कर काट रहा है। बावजूद अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर अब वह निराश हो गया है। चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास निवासी राजेश कुमार भारती जो कि अंत्योदय कार्ड का लाभार्थी है। इसने बताया कि उसकी माता मुन्नी देवी की मृत्यु 12 जनवरी 2016 को हुआ था। मृत्यु के कुछ दिनों के बाद ही क्षेत्र के संबंधित सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेता से संपर्क कर मां का नाम राशन कार्ड से कटवाने के लिए कहा था। बताया कि मृतका का नाम कटवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक कागजात लेकर ब्लाक के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन नाम नहीं कट सका। इस बाबत आपूर्ति विभाग के आपूर्ति निरीक्षण अरुण प्रकाश यादव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।