Move to Jagran APP

रामराज गोंड़ बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव निवासी रामराज गोंड़ को कांग्रेस कमेटी ने अपना जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई सूची में राजाराम का नाम 21वें नंबर पर है। राजाराम इससे पहले राजाराम भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे उभ्भा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:07 AM (IST)
रामराज गोंड़ बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
रामराज गोंड़ बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जासं, सोनभद्र : घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव निवासी रामराज गोंड़ को कांग्रेस कमेटी ने अपना जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई सूची में राजाराम का नाम 21वें नंबर पर है। राजाराम इससे पहले राजाराम भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे उभ्भा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। राब‌र्ट्सगंज के संत कीनाराम पीजी कालेज से स्नातक की शिक्षा पूरी करने वाले राजाराम की उम्र करीब 32 साल है। 17 जुलाई को उभ्भा में भूमि कब्जा करने को लेकर हुए नरसंहार के बाद इन्होंने शासन-प्रशासन के समक्ष पीड़ितों की बात रखी थी। उभ्भा में आईं प्रियंका वाड्रा से भी मिलकर पूरी घटना के बारे में बताया। ऐसा माना जा रहा है उसी समय से राजाराम कांग्रेस से जुड़ गए और कांग्रेस ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। राजाराम के पिता बहादुर सिंह घोरावल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजाराम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.