ओबरा के राहुल राय ने चीन में लहराया परचम
पॉवर कैपिटल के नाम से चर्चित ओबरा के राहुल राय ने चीन में परचम लहराया है। वह उस भारतीय टीम के सदस्य हैं जिसने सात से नौ दिसंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता होने में सफलता हासिल की। राहुल की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और ओबरा के लोगों में खुशी ही खुशी है। लोग राहुल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
जासं,ओबरा (सोनभद्र): पॉवर कैपिटल के नाम से चर्चित ओबरा के राहुल राय ने चीन में परचम लहराया है। वे भारतीय टीम के सदस्य हैं उन् सात से नौ दिसंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता होने में सफलता हासिल की।
ओबरा इंटर कालेज से पढ़ाई करने के बाद इंडियन नेवी में पेटी आफिसर के पद तक पहुंचने वाले राहुल राय को नौकायन की भारतीय टीम में चयनित किया गया। सात से नौ दिसंबर तक चाइना के गौनझाउ प्रांत में स्थित नन्शा में अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा और वह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। रविवार को हांगकांग की टीम ने स्वर्ण तथा ¨सगापुर ने रजत पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम के सदस्य राहुल के पिता चंद्रभूषण राय इस समय ओबरा तापीय परियोजना में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रमेश ¨सह यादव, केशव गिरी, कहकशा अख्तर, राम वृक्ष यादव, बीपी ¨सह, प्रेम राय, राम भरोस यादव, प्रदीप घटक सहित तमाम खिलाड़ियों ने राहुल के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है।