दशक में 8.56 फीसद बढ़ा राबर्ट्सगंज का मतदान
सूबे के सर्वाधिक आदिवासी जनसंख्या वाले जनपद सोनभद्र में शिक्षा का स्तर बढ़ा जागरूकता अभियान चला तो जागरूकता भी बढ़ी है। शायद यहीं वजह है कि अंतिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राबर्ट्सगंज में इस बार रिकार्ड 5
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सूबे के सर्वाधिक आदिवासी जनसंख्या वाले जनपद सोनभद्र में शिक्षा का स्तर बढ़ा, जागरूकता अभियान चला तो जागरूकता भी बढ़ी है। शायद यही वजह है कि अंतिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राबर्ट्सगंज में इस बार रिकार्ड 58.26 फीसद मतदान हुआ है। अगर एक दशक में बढ़े मतदान प्रतिशत की बात करें तो 8.56 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ओबरा विधानसभा क्षेत्र में तो सबसे कम राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में हुई है। दस साल में चकिया विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत भी दस फीसद से ज्यादा बढ़ा है। वहीं पांच साल में यानि 2014 से 2019 के बीच 3.46 फीसद की वृद्धि हुई है।
अंतिम चरण में हुए मतदान में राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में कुल 58.26 फीसद मतदान हुआ है, जबकि वर्ष 2009 में महज 49.7 फीसद मतदान हुआ था। यानि दस साल में 8.56 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। बात करें विधानसभावार मतदान के औसत वृद्धि की तो सबसे ज्यादा वृद्धि ओबरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान में 13.2 फीसद की हुई, जबकि सबसे कम वृद्धि सदर क्षेत्र में महज 7.56 फीसद की हुई है। आदिवासी जनसंख्या की अधिकता वाले विधानसभा क्षेत्र दुद्धी में 9.32 फीसद तो घोरावल इलाके में 8.1 फीसद की वृद्धि हुई है। चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र में 10.27 फीसद की वृद्धि हुई है। पांच वर्ष में मतदान फीसद वृद्धि
विस क्षेत्र 2014 2019 वृद्धि
राबर्ट्सगंज 53.60 56.72 3.12
दुद्धी 54.32 59.59 5.27
घोरावल 57.95 62.19 4.24
ओबरा 44.40 51.37 6.97
चकिया 62.5 61.37 -1.13
नोट: चकिया विधानसभा क्षेत्र का मतदान फीसद 1.13 फीसद खिसका है। एक दशक में मतदान वृद्धि
विस क्षेत्र 2009 2019 वृद्धि
राबर्ट्सगंज 49.16 56.72 7.56
दुद्धी 50.27 59.59 9.32
घोरावल 54.18 62.19 8.1
ओबरा 38.49 51.42 13.2
चकिया 51.08 61.37 10.27
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप