अभय बने जेई संगठन के अध्यक्ष
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा ओबरा का वार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें अभय प्रताप ¨सह को अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है साथ ही ओपी पाल को सचिव पद के लिए चुना गया है।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा ओबरा का वार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। इसमें अभय प्रताप ¨सह को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ओपी पाल को सचिव चुना गया है। निर्वाचन के लिए उत्पादन निगम महासचिव अनिल पाठक को निर्वाचन अधिकारी तथा अनपरा शाखा सचिव सत्यम यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में जनकधारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को संगठन सचिव, विजय प्रताप कुशवाहा को वित्त सचिव, वरुण को प्रचार सचिव तथा नीरज कुमार यादव को लेखा निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उत्पादन निगम अध्यक्ष आरजी ¨सह, शाखा संरक्षक केएस ¨सह, संजय कुमार ¨सह, दिनेश यादव, अजय ¨सह, नंदलाल, ¨प्रस साह, लाल बहादुर मौर्य, सर्वेश यादव, अशोक यादव, ब्रजेश यादव, इरफान अहमद, महेंद्र प्रताप ¨सह, शिव बहादुर शुक्ला, आलोक ¨सह सहित सैकड़ों अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।