प्रसपा ने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से कराया अवगत
जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला पदाधिकारियों ने रविवार।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला पदाधिकारियों ने रविवार को दूसरे दिन ओबरा विधानसभा अध्यक्ष मायाराम यादव एवं छात्रसभा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार साहनी के नेतृत्व में पटवध गांव के ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव एवं महासचिव लालता प्रसाद यादव ने कहा कि प्रसपा कार्यकर्ता हर विधानसभा के गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन से अवगत कराएंगे और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के कंधे को मजबूत करेंगे। जिला सचिव इकरार हुसैन व मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जगनारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से किए जा रहे जनविरोधी कार्यों से किसानों और नौवजवानों में काफी आक्रोश है। इसमें छात्रसभा के महासचिव राम दिनेश, चोपन ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव, अशोक सोनी, शिवदास सोनी, पिटू, बिहारी लाल, धीरज कुमार, देवनारायण, त्रिलोकी, राम प्रसाद, कमलेश दुबे आदि थे।