कांबिग कर सुरक्षा व्यवस्था का जाना हाल
बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को ²ष्टिगत रखते हुए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डा. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चेरूई पुलिस चौकी के जवानों ने गांव से लगे जंगलों में काबिग कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
जासं, सोनभद्र : बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को ²ष्टिगत रखते हुए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डा. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चेरूई पुलिस चौकी के जवानों ने गांव से लगे जंगलों में काबिग कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान चोपन पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। जवान बैग पैक, हैंड सेट, मैटल डिटेक्टर व पर्याप्त आर्म्स एमुनेशन के साथ एरिया डामिनेशन, सघन कांबिग किया। इसके अतिरिक्त हाथीनाला थाना पुलिस ने ग्राम गरदरवा व चकगरदरवा, थाना बभनी पुलिस द्वारा ग्राम बरवाटोला व टेकुवारी एवं थाना कोन की चौकी चकरिया पुलिस ने रामपथरा में पर्याप्त पुलिस व पीएसी बलों के साथ काबिग किया।