फरीद अहमद कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता सोनभद्र कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष हाजी फरीद अहमद खां को पार्टी का कार्यवा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष हाजी फरीद अहमद खां को पार्टी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ को विधानसभा चुनाव के लिए ओबरा अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से पार्टी का टिकट दिया गया है। ऐसे में जिलाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की है।
हाजी फरीद को पार्टी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। फरीद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह निर्वहन करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की जा रही है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार किए गए हैं।
उधर पार्टी के जिलाध्यक्ष व ओबरा से प्रत्याशी रामराज गोड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव संचालन के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीसीसी सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्र, जितेंद्र पासवान, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी धीरज पांडेय, मुश्ताक अहमद खां, मदन गुप्ता, आनंद जायसवाल, सूरज यादव, सुनीता तिवारी, उषा चौबे, शत्रुंजय मिश्र, रामकेश पनिक आदि नेताओं ने उम्मीद जताई कि फरीद को दायित्व सौंपे जाने से संगठन को बल मिलेगा।