महामारी से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क जरूरी
हिडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष (ऊर्जा) केपी यादव के निर्देशन पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रबंधन हर संभव तैयारी में जुटा है।
जासं, अनपरा सोनभद्र) : हिडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष (ऊर्जा) केपी यादव के निर्देशन पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रबंधन हर संभव तैयारी में जुटा है। कालोनी के सभी मुख्य द्वारों पर सख्ती बढ़ाकर कड़ी चेकिग की जा रही है। मैनेजमेंट स्तर पर कोविड-19 टीमों का गठन किया गया है। जो कालोनी एवं प्लांट परिसर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को निर्देशित किया जा रहा है कि घरों से नहीं निकलें, शारीरिक दूरी व मास्क का पालन करें। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलवरी रेणुसागर बिड़ला मार्केट से कराएं। मानव संसाधन प्रमुख शैलेश सिंह ने महामारी के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव और उपचार की कमान सभाले हुए हैं। कहा कि कर्मचारी स्वयं सेवक के रूप में बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सभी प्रमुख स्थानों को निरंतर सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रचार वाहन से जागरूक किया जा रहा है। कहा कि प्रबंधन इस महामारी की समाप्ति तक अपने इस मुहिम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।