Move to Jagran APP

धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश

चकचपकी धान क्रय केंद्र पर धान खरीदी शुक्रवार से बंद कर देने से किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। लैंपस पर रजिस्टर्ड किसानों को यह बताया गया था कि 28 फरवरी तक धान खरीद की प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन शुक्रवार की सुबह ब्लाक बभनी से पहुंचे नोडल अधिकारी विजयभान सिंह एडीओ ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर तत्काल प्रभाव से धान खरीदी पर रोक लगा दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:48 PM (IST)
धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश
धान खरीद बंद होने से किसानों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र) : चकचपकी धान क्रय केंद्र पर धान खरीदी शुक्रवार से बंद कर देने से किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। लैंपस पर रजिस्टर्ड किसानों को यह बताया गया था कि 28 फरवरी तक धान खरीद की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन शुक्रवार की सुबह ब्लाक बभनी से पहुंचे नोडल अधिकारी विजयभान सिंह एडीओ ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर तत्काल प्रभाव से धान खरीदी पर रोक लगा दी। बताया जाता है कि किसान इसके पहले गेहूं बोआई में लगे हुए थे। खाली हो कर जब धान की मड़ाई संपन्न कर सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने जब पहुंचे तो क्रय केंद्र बंद देख लोगों के होश उड़ गए। जानकारी करने पर बताया गया कि लखनऊ से आनलाइन पोर्टल बंद कर दिए जाने के कारण 22 जनवरी से धान खरीदी बंद हो गई है। यह सुन किसानों में आक्रोश फैल गया। इस बाबत किसान राजेंद्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, लल्लूबाबू, जगदीश सिंह, पन्नलाल, रामजी, राहुल सिंह, अरविद सिंह सहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि पिछले साल भी फरवरी माह तक धान खरीदी किया गया था, लेकिन इस बार सरकार ने माह जनवरी में ही खरीदी बंद कर किसानों के साथ छल किय गया है। धान खरीदी बंद ही करनी थी तो क्रय केंद्र बंद करने से पहले किसानों को सूचना दी चाहिए थी। इस बाबत लैंपस के सचिव अयोध्या प्रसाद ने बताया कि जो भी खरीदी होती है आनलाइन खरीदी होती है अगर फिर से पोर्टल चालू होगा तो खरीदी की जाएगी। उन्हों कहा कि एडीओ बभनी खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी है उनके के निर्देश पर यहां बंद है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.