क्षेत्र में किसी तरह की अराजकता नही होगी बर्दाश्त : एसपी
जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) झारखंड में लेवी के लिए हुई आगजनी व हिसा की घटित घटना के बाद जनपद पुलिस बार्डर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का नये सिरे से आंकलन करने में जुटी हुई है। इस कड़ी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ छत्तीसगढ़ राज्य से सटे यूपी के नाचनटाढ़ बार्डर पर पहुंचे। वहां ग्रामीण दुकानदारों से तमाम गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया। दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की अराजकता को पनपने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए महज एक फोन काल पर कुछ ही मिनट में पुलिस सहायता का भरोसा दिया।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : झारखंड में लेवी के लिए हुई आगजनी व हिसा की घटित घटना के बाद जनपद पुलिस बार्डर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का नये सिरे से आंकलन करने में जुटी हुई है। इस कड़ी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ छत्तीसगढ़ राज्य से सटे यूपी के नाचनटाढ़ बार्डर पर पहुंचे। वहां ग्रामीण दुकानदारों से तमाम गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया। दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की अराजकता को पनपने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए महज एक फोन काल पर कुछ ही मिनट में पुलिस सहायता का भरोसा दिया।
अपर पुलिस महानिरीक्षक के त्वरित रिस्पांस दस्ते एवं पीएसी के जवानो के साथ बार्डर इलाके में पैदल गश्त कर पड़ोसी प्रांत के अराजकतत्वों को कड़ा संदेश देने के साथ ही ग्रामीणों के बीच पुलिस का दोस्ताना रुख प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के साथ वे कनहर सिचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर पहुंचे। कार्यदायी संस्था के मैनेजर सत्यनारायण राजू व पिचिग कंपनी के संजय शर्मा से वहां के सुरक्षा से जुड़े तमाम सवाल किये। परियोजना ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों के बारे में पड़ताल की। बगैर असलहा की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर मातहतों को जमकर फटकार लगाई। सीओ व कोतवाल को परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही समय समय पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके यहां कार्य करने वाले सभी श्रमिकों का बकायदा आईडी की कापी उपलब्ध कराएं, जिससे उनकी पहचान की जांच की जा सके।