रामगढ़ व बीजपुर में लिए नमूने
जागरण संवाददाता सोनभद्र मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार को रामगढ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार को रामगढ़ और बीजपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुल पांच स्थानों से नमूना लिया। जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 24 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। रामगढ़ के गुरौटी रोड के पास दूध का नमूना लिया। ओबरा बाजार से नमकीन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। बीजपुर से भी मिठाई नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, मयंक शंकर दुबे, प्रमोद कुमार सोनकर आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें